फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल के दो युवकों को अमेरिका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जंगलों व नदी के रास्ते से ले गए अमेरिका, बंधक बना कर 20 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के दो युवकों को अमेरिका में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पानीपत मॉडल टाउन के दो आरोपियों सहित अमेरिका निवासी एक आरोपी ने 20 लाख रुपयों से ज्यादा की ठगी कर ली। इतना ही नहीं बदमाश, पीड़ितों को जंगलों व नदियों के रास्ते से अनेकों जगहों पर ले गए। हर जगह पर उन्हें बंधक बना मारपीट की। दोनों के पासपोर्ट भी छीन लिए। अमेरिका पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अमेरिका की कोर्ट ने पूरे मामले की सुनवाई करते हुए दोनों युवकों को 6 माह की अलग-अलग जेल भुगतने के बाद दोनों को वापस भारत भेज दिया। यहां आने के बाद दोनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप कुमार निवासी गांव शाहंजानपुर जिला करनाल ने बताया कि वो पेशे से किसान है। साथ ही बताया कि वो दो भाई है व पिता भी किसान है। प्रदीप की पहचान रिश्तेदार रविंद्र निवासी गांव नारा हाल निवासी मॉडल टाउन के साथ हुई और रुपयों का लेनदेन भी हुआ था। करीब डेढ़ साल पहले रविंद्र प्रदीप की गॉरमेंट्स शॉप घरौंडा आया और कहा कि उसने अपना भाई भूपेंद्र को अमेरिका में भेज कर बढ़िया नौकरी लगवाया हुआ है। प्रदीप को भी अमेरिका भेज कर अच्छी नौकरी लगवाने के बारे में बात करने लगा। इसके बाद रविंद्र ने प्रदीप के पिता जोगेंद्र सिंह से भी इस बारे में बात की। इसके बाद प्रदीप, दीपक, पिता जोगेंद्र सहित दोस्त सतेंद्र आरोपी के घर गए। जहां आरोपी प्रदीप व आरोपी बलबीर निवासी मॉडल टाउन थे। उक्त सभी को अमेरिका भेजने के नाम पर दोनों आरोपियों ने 14-14 लाख रुपयों की मांग की। जिसके बाद सौदा साढ़े 12 लाख रुपये प्रति के हिसाब से तय हो गई। अमेरिका में दोनों को भूपेंद्र द्वारा रिसिव करने के बारे में कहा, लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अन्य लोगों द्वारा उन्हें बार-बार जंगल के रास्ते से ले जाया गया और रास्ते में ही उनका पासपोर्ट भी छीन लिया गया। अमेरिका में एंट्री होने के बाद पुलिस ने उनको पकडृकर जेल में डाल दिया। जहां पर छह महीने तक अलग अलग जेल में रखा गया। अमेरिका सरकार ने उन्हें भारत वापिस भेज दिया और यहां पर आकर दोनों ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए शिकायत दी है।
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी रविंद्र पुत्र बलबीर निवासी गांव नारा जिला पानीपत हाल निवासी माडल टाउन, भूपेंद्र पुत्र बलबीर हाल निवासी कैलीफोरनिया अमेरिका, बलबीर निवासी माडल टाउन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें