फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त आठ मोबाइल फोन, 30 सिम कार्ड, 22 क्रेडिट व डेबिट कार्ड, छह मोहर बरामद हुए हैं। पूछताछ करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। अब पुलिस आरोपी के कब्जे से लिए मोबाइल फोन से लेकर सिम कार्ड तक की बारीकी से जांच पड़ताल करेगी।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने मंगलवार ने बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिनेश कुमावत निवासी सीकर हाल जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस को छह दिसंबर 2023 को गांव नौल्था निवासी उमेद सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि उसके अमेजन सेलर के अकाउंट का आईडी पासवर्ड बदल कर उसमें अपना आईडी पासवर्ड डाल कर उसके अमेजन सेलर खाते से कुल 5.70 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। जिसके लिए फर्जी जीमेल की आईडी और फर्जी सिम कार्ड का प्रयोग किया गया। थाना साइबर क्राइम में उमेद की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।



विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ कर सोमवार को राजस्थान के जयपुर से आरोपी दिनेश कुमावत पुत्र रामप्रसाद कुमावत निवासी छोटी पिपली के पास धोध रोड सीकर राजस्थान हाल एस-2 विराट 14 शिव नगर निवारु पुलिया जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपी एम कॉम तक पढ़ा हुआ है। आरोपी ने साइबर ठगी की इस वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें