फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन युवकों पर हमला करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू ने मोटरसाइकिल से घर लौट रहे दो युवकों पर स्काई लार्क के पास हमला करने के चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे एक डंडा बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए टू प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने चंदौली गांव निवासी हिमांशू उर्फ शिबु को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हिमांशू ने अंकुश, राहुल व सुनील निवासी हरिनगर
के साथ मिलकर पांच दिसंबर को रंजिशन भारत नगर निवासी सोनू , उझा रोड निवासी सौरभ व भारत नगर निवासी मुकीम पर जानलेवा हमला किया था। उनकी इन तीनों के शादी समारोह में कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में तीनों पर हमला किया था। पुलिस अंकुश, राहुल व सुनील को गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी आरोपियों की धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें