पानीपत। सीआईए वन पुलिस टीम ने थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में जेके स्कूल के पास गली से युवक को अगवा कर जानलेवा हमला करने के चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विक्रम निवासी आर्य नगर के रूप में हुई। सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी विशाल निवासी अर्जुन नगर, गौतम निवासी सौंदापुर व विनोद निवासी गोली गांव, करनाल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने के बारे में स्वीकारा है। पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी विक्रम को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक में भेज दिया गया है। पुलिस पहले इस मामले में विनोद, विशाल व गौतम को गत दिनों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा, एक रॉड व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर चुकी है।
थाना पुराना औद्योगिक में बतरा कॉलोनी निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दो मई को सुबह उसका बेटा सोनू अपनी पत्नी को घर से स्कूल में छोड़ने के लिए गया था। पत्नी को स्कूल में छोड़कर सोनू वापस घर लोट रहा था। रास्ते में जेके स्कूल के पास पहुंचा तो घात लगाए बैठे बतरा कॉलोनी के विनोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू को घेर लिया और रिक्की की दुकान के पास ले जाकर चाकू, लाठी, डंडे व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर चोट मारी। आरोपी तीन अलग अलग बाइक पर सवार होकर आए थे और चोट मारकर मौके से फरार हो गए थे।