फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: होली की रात युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू पुलिस टीम ने होली की रात कुटानी रोड न्यू दलबीर नगर में कॉलोनी निवासी ललित (22) की लाठी डंडों से पीटकर हत्या करने के चौथे आरोपी को मंगलवार शाम को सिवाह बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कुटानी रोड न्यू दलबीर नगर निवासी डीसी उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा व एक गंडासी बरामद कर बुधवार को आरोपी अजय कर्ण व सूरज को रिमांड अवधि पूरी होने पर व आरोपी डीसी उर्फ हैप्पी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सीआईए टू प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार कॉलोनी निवासी अपने तीन साथी आरोपियों अजय उर्फ घोड़ा, कर्ण व सूरज के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपी अजय ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2025 में उसने कॉलोनी निवासी रवि की लड़ाई झगड़े में टांग तोड़ दी थी। आरोपी को अब संदेह था कि रवि बदला लेना चाहता है और कॉलोनी निवासी ललित से उसकी मुखबिरी करा रहा है। चार मार्च को होली के दिन वह घर पर कॉलोनी निवासी साथी आरोपी कर्ण, सूरज, रमन, दानिश व अंजू के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। तभी उसे पता चला ललित कॉलोनी में आटा मील के पीछे खाली प्लाट में अपने दोस्तों के साथ खड़ा है। तभी आरोपी उक्त साथी आरोपियों के साथ अन्य कई साथियों को साथ लेकर बाइकों से प्लाट में पहुंचे। उन्हें आते देखकर ललित व उसके साथी भाग लिए। उन्होंने पीछा कर ललित को पकड़ा और लाठी डंडों से बेहोश होने तक उसकी पिटाई की और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी अजय, कर्ण व सूरज को न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें