फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्ची लापता होने पर तलाशने में जुटीं चार टीमें, फूफा के पास मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रविवार दोपहर को करीब 12 बजे जिला नागरिक अस्पताल से एक बच्ची लापता हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी ने बच्ची को तलाश करने के लिए चार टीमों का गठन किया। फुटेज में बच्ची अपने फूफा के साथ जाते दिखी। जब पुलिस उनके घर बबैल नाके पर पहुंची तो वहां बच्ची खेलती हुई मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने सकुशल बच्ची को परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि मूल रूप से यूपी के रहने वाले मजदूर परिवार अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करते हैं। अस्पताल परिसर में ही उनके लिए रहने का इंतजाम किया गया है। रविवार को एक चार साल की बच्ची अचानक गायब हो गई। जब बच्ची की मां को बच्ची दिखाई नहीं दी तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। एसपी ने बच्ची की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया। सीआईए की टीमों को भी लगाया गया। पुलिस टीमों ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में बच्ची एक व्यक्ति के साथ जाते हुए दिखाई दी। पुलिस ने परिजनों ने पहचान कराई तो बच्ची की मां ने साथ में दिखाई दे रहे व्यक्ति को पहचान लिया, उसने बताया कि यह उनकी बेटी के फूफा हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें