फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चार मंजिला ऑडिटॉरियम प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड 14 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 12 में एसडीवीएम स्कूल के सामने कंडम सामुदायिक केंद्र की करीब एक एकड़ जमीन पर अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चार मंजिला एक भव्य और वातानुकूलित ऑडिटॉरियम बनाया जाएगा। इसी में शहर की सबसे बड़ी लाइब्रेरी और मल्टीपर्पज हॉल भी बनेगा। इस प्रोजेक्ट के ऑडिटॉरियम में एक साथ 810 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं मल्टीपर्पज हॉल में 450 और लाइब्रेरी में होगी 120 बच्चों के बैठने की क्षमता की जाएगी।
विज्ञापन

इस पर करीब 62 करोड़ की लागत आएगी। जिसमें से 90 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार की ओर से जारी किया जाएगा। जबकि 10 प्रतिशत नगर निगम को देना होगा। सरकार ने इसकी डीपीआर यानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है। अब इस प्रोजेक्ट को चार मार्च को इसी प्रशासकीय मंजूरी भी मिल जाएगी। जिसके बाद निगम इसका निर्माण कार्य शुरू करवा देगा। ये प्रोजेक्ट शहरी विधायक प्रमोद विज के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है।

बॉक्स

ये रहेगा प्रोजेक्ट का साइट प्लान-
15 मीटर चौड़े रोड पर दो इन और आउट गेट बनाए जाएंगे, यहां सुरक्षा कर्मियों के लिए दो कमरे बनेंगे, चार पहिया सात वाहनों की वीआईपी पार्किंग समेत बेसमेंट में 46 कारों की पार्किंग बनेगी,-आगे 37 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग, बेसमेंट में 35 के लिए और चार ड्रॉप ऑफ पार्किंग बनेगी। तीन लिफ्ट लोगों के लिए लगाई जाएंगी, एक लिफ्ट सर्विस के लिए अलग से होगी। दिव्यांग लोगों के लिए छह रैंप बनाए जाएंगे जो ये बैसमेंट पार्किंग से शुरू होंगे। मुख्य गेट पर फायर टैंक और कॉम्पैक्ट सब स्टेशन बनेगा। बाहर स्टेशनरी इत्यादि की दुकानें बनाई जाएंगी। ऐसा होगा ग्राउंड फ्लोर :
विज्ञापन

ग्रांउड फ्लोर पर सबसे पहले एंट्री करने के लिए वीआईपी वाहनों के लिए बरामदा बनाया जाएगा, सभागार में 800 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, जिसके लिए चार सीढि़यां भी होंगी। एक सीढी पिछले स्टेज पर बनाई जाएगी, यहां पर 33.21 मीटर बाइ 17.80 मीटर का मल्टीपर्पज हॉल बनेगा। जिसमें एक साथ 450 लोग इकट्ठा हो सकेंगे। दोनों ओर 3.15 मीटर के इन और आउट कोरिडोर होंगे। ऐसा होगा प्रथम तल- प्रथम तल पर 120 बच्चों के लिए पढाई करने की कैरल यानी मेज बनाई जाएंगी। मैनेजर ऑफिस, बैक स्टेज पर रिहर्सल के लिए कमरा, स्टोर, एडमिन और लाइब्रेरी के लिए अलग फोयर बनेगा। ऐसा होगा द्वितीय तल-
दूसरी मंजिल पर मेन फोयर, वीआईपी फोयर, दो वेटिंग रूम, महिला-पुुरुष और दिव्यांगों के लिए अलग अलग शौचालय बनाए जाएंगे। यहां पर तीन पैसेंजर लिफ्ट, एक सर्विस लिफ्ट के साथ चार जगहों पर सीढि़यां होंगी। ऑडिटॉरियम के दोनों ओर 3.15 मीटर चौड़ा रैंप कोरिडोर बनाया जाएगा। पूरे ऑडियो और वीडियो सिस्टम से युक्त 590 लोगों के बैठने की क्षमता का सभागार भी यहीं बनेगा। ऐसा होगा तृतीय तल :
तीसरे तल पर किचन, कैफेटेरिया और टैरेस होगा। यहां कुल 92 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। यहीं पर सभागार की बॉलकनी के लिए अलग से 220 लोगों के बैठने की जगह बनाई जाएगी। सभागार में कुल 810 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इनमें 590 दूसरे तल, 220 लोग तीसरे तल पर बैठ सकेंगे। यहां दो कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। यहां भी चारों लिफ्ट और सीढि़यों समेत महिला पुरुष और दिव्यांगों के लिए शौचालय, रैंप कॉरिडोर बनेगा।


वर्जन:
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भव्य ऑडिटॉरियम
सेक्टर 12 के सामुदायिक केंद्र में करीब 62 करोड़ से शहर का सबसे भव्य ऑडिटॉरियम प्रोजेक्ट बनने जा रहा है। इसमें लाइब्रेरी और मल्टीपर्पज हॉल भी होगी। जो सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इससे शहरवासियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

प्रमोद विज, विधायक, शहरी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें