फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ठेकेदार की कार व 65 लाख रुपये लेकर ड्राइवर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 13-17 निवासी निर्माण ठेकेदार की कार व कार में रखे 65 लाख रुपये लेकर आरोपी ड्राइवर फरार हो गया। आरोपी ड्राइवर अपने मालिक निर्माण ठेकेदार को चकमा देकर गाड़ी व पैसे लेकर भागा है। ठेकेदार ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर 13-17 में शिकायत दी है। अब पुलिस आरोपी चालक की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

निर्माण ठेकेदार पंकज गोयल निवासी सेक्टर 13-17 ने बताया कि उसका उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। वो वहां पर अधिक व्यस्त हैं। वो लेबर व मशीनरी के लिए रविवार को पानीपत आया था। वो सोमवार सुबह अपने बेटे मधुर गोयल के साथ दिल्ली में मशीनरी की खरीदारी के लिए जा रहा था। कार को उसका ड्राइवर छोटेलाल निवासी बसहा गांव, जिला सुपौल, बिहार चला रहा था। छोटे लाल सेक्टर 13-17 में किराए पर रहता है। उसकी गाड़ी में 65 लाख रुपये नकद थे। उसने पैसे थैले में पीछे वाली सीट पर रखे थे। वो सोमवार शाम छह बजे दिल्ली से वापस अपने घर पर पहुंचे। उनका मशीनरी खरीदने वाला काम नहीं हुआ था। वो घर के बाहर कार से नीचे उतर गए। ड्राइवर छोटे लाल ने गाड़ी को घर के अंदर ले जाने की बजाय बैक कर बाहर निकाला और कार लेकर फरार हो गया। उसने इसकी सूचना 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर चालक छोटे लाल की धरपकड़ शुरू की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। अब पुलिस ने आरोपी छोटे लाल पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें