फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अं सल सिटी में कपड़ा व्यापारी के साथ चार बदमाशों ने चाकू के बल पर लूटे साढ़े 37 हजार रुपये

विज्ञापन
पानीपत। पीड़ित चंदर। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
अंसल सुशांत सिटी में कपड़ा व्यापारी से चार बदमाशों ने चाकू के बल पर साढ़े 37 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी ने बताया कि वह एक कर्मचारी को उसके घर छोड़कर अपने घर विकास नगर जा रहा था। गेट नंबर-1 के पास पहुंचा तो चार बदमाशों ने उसे घेर कर वारदात अंजाम दी। इसी बीच एक कार आई तो आरोपी पकड़े जाने के डर से फरार हो गए। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी चंदर मल्होत्रा ने बताया कि तहसील कैंप में अमरवाणी वस्त्र भंडार के नाम से दुकान है। बुधवार को ईद का त्योहार था, जिस वजह से मंगलवार को दुकानदारी बढ़ गई थी और उन्हें दुकान बंद करने में ज्यादा समय लग गया। उनके एक कर्मचारी मोहित के पास घर पहुंचने का साधन नहीं था, जिस पर वह उसे उसके घर छोड़ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चले गए। मोहित को छोड़कर वह घर लौट रहे थे। जब वह अंसल सिटी के गेट नंबर-1 के पास पहुंचे तो एक युवक खड़ा हुआ था। वह युवक के पास से गुजरने लगा तो युवक ने उसे धक्का दे दिया और वह असंतुलित होकर गिर गया। गिरते ही झाड़ियों से आरोपी के अलावा तीन युवक और आए। जिन्होंने चाकू के बल पर पहले मारपीट की और उसके बाद जेब से साढ़े 37 हजार रुपये निकाल लिए। इसी बीच एक कार की लाइट आरोपियों पर पड़ी तो पकड़े जाने के डर वह फरार हो गए। उसकी स्कूटी और मोबाइल बच गया। जिसके बाद उसने 112 नंबर पर कॉल की।
112 नंबर गाड़ी के साथ क्षेत्र में तलाश की
पीड़ित ने चंदर ने बताया कि 112 नंबर पर कॉल करते ही गाड़ी 15 मिनट में मौके पर पहुंची। गाड़ी में बैठकर उसने आरोपियों की तलाश की, लेकिन पूरे क्षेत्र में घूमने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदर की शिकायत पर अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सुनीता, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें