पानीपत। ग्राहक सेवा केंद्र के अंदर जाता हुआ चोर सीसीटीवी में कैद।
- फोटो : Panipat
गांव निंबरी के बस अड्डे के पास दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र का सेंट्रल लॉक तोड़कर चोर गल्ले से 65 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।
गांव बबैल निवासी संदीप ने बताया कि उसने निंबरी बस अड्डे के पास ग्राहक सेवा केंद्र खोला हुआ है। वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का बैंक मित्र है। वह मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बापौली तहसील में निजी काम से गया था। जाने से पहले उसने केंद्र का सेंट्रल लॉक लगाया था। वह तीन बजे केंद्र पर लौटा तो सेंट्रल का लॉक टूटा हुआ था। जिसके बाद वह अंदर गया और गल्ला चेक किया तो 65 हजार रुपये चोरी मिले। उन्होंने केंद्र के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो दोपहर 2.15 पर एक युवक केंद्र के अंदर घुसता दिखा। जबकि उसके दो साथियों ने बाहर सड़क पर खड़े होकर रैकी की। उन्होंने सदर थाना पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दी है। वहीं एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है।