फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लूट मामले में हेल्पर समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
लूट के आरोपियों के साथ सीआईएकी टीम। स्रोत : पीआरओ पुलिस
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने फ्रूट कंपनी के मुनीम के साथ तीन लाख रुपये की लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस की सीआईए-टू की टीम ने इसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में मुनीम के साथी हेल्पर मासूम वारदात का साजिशकर्ता निकला। पुलिस ने इसके साथ मुख्य तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-टू के प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना चांदनी बाग के अंतर्गत मित्तल मेगा मॉल रोड पर 24 मार्च को फ्रूट कंपनी के व्यापारी के मुनीम नितेश और उसके साथी हेल्पर मासूम के साथ मारपीट कर तीन लाख रुपये लूट लिए थे।
पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था। उनकी टीम शक के आधार पर हेल्पर मासूम से पूछताछ की। उसने प्रारंभिक पूछताछ में ही लूट की वारदात को कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान यूपी के शामली के गढ़ी दौलता गांव के ओवेश, आसिर और सहारनपुर के लंडौरा गुज्जर के हुसैन के साथ थी। उनको अपनी जरूरत पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सहारनपुर के लंडौरा गुज्जर गांव के अड्डा से गिरफ्तार किया। चारों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से तीन आरोपियों आसिर, हुसैन और ओवेश को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


जूते व कपड़े के शौक पूरा करने की लूट
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया आसिर, हुसैन व ओवेश को महंगे जूते व कपड़े पहने व खाने पीने का शौक है। तीनों की मासूम के साथ दोस्ती थी। करीब 10 दिन पहले मासूम से पानीपत में ऐसे व्यक्ति की जानकारी मांगी, जिसको आसानी से लूट सकें। आरोपी मासूम ने फ्रूट कंपनी के मुनीम नितेश की जानकारी दी। आरोपियों को बताया था कि मुनीम नितेश कंपनी के पैसे बैंक में जमा कराने जाता है। उन्होंने 24 मार्च की सुबह पानीपत आकर मासूम के साथ बाइक पर कंपनी से बैंक तक के रास्ते की रेकी की। इसके द मौका मिलते ही लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब आरोपियों से लूटी नकदी और बाइक बरामद करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें