फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर 4 मामले दर्ज कर 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान निरंतर जारी है, पुलिस ने रविवार को जिले भर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 4 मामले दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं लॉकडाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे चालकों पर कार्रवाई करते हुए 239 वाहनों के चालान करने के साथ ही 9 वाहनों को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन

1. सीआईए-टू पुलिस ने चुलकाना रोड किवाना मोड़ से मोहन लाल उर्फ मोना पुत्र सुरत सिंह निवासी किवाना को 30 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट व 188 धारा के तहत केस दर्ज किया है।
2. असंध रोड चौकी पुलिस ने सुताना रोड से प्रदीप निवासी सुताना को दुकान में अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू किया है। तलाशी लेने पर दुकान से गत्ते की दो पेटीयों से 24 पव्वे अंग्रेजी शराब व 12 बीयर की बोतल बरामद हुई।
विज्ञापन

3 सीआईए-टू पुलिस की दूसरी टीम ने गांव काकौदा में नाका लगाकर एक युवक को प्लास्टिक की केन समेत गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर केन से 23 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपनी पहचान गोविंद सिंह पुत्र वरीयाम सिंह निवासी काकोदा पानीपत के रूप में बताई।
4 थाना इसराना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार गांव काकोदा से चरण सिंह पुत्र जागर सिंह को 65 बोतल देशी शराब सहित काबु किया। आरोपी के खिलाफ 188 व एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें