फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चावला कॉलोनी में फायरिंग के मामले में चार गिरफ्तार, दो देसी पिस्तौल व 12 कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए वन पुलिस ने थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत चावला कॉलोनी में फायरिंग करने के मामले में चार बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया। चारों हिसार जिले के रहने वाले हैं। उनसे दो देसी पिस्तौल व 12 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

चावला कॉलोनी के एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि छह जुलाई को वह और परिवार के अन्य सदस्य घर पर थे। शाम करीब आठ बजे दो लड़के हथियारों से लैस होकर कॉलोनी में आए और पिस्तौल से फायर किए। आवाज सुनकर उसने व आस पड़ोस के लोगों ने बाहर निकलकर देखा दोनों लड़कों ने मुंह को कपड़े से ढका हुआ था। फायरिंग कर दोनों लड़के बाइक लेकर खड़े अपने तीसरे साथी के पीछे बैठकर भाग गए। थाना किला में व्यक्ति की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए वन पुलिस टीम को जिम्मेदारी सौंप थी। सीआईए वन पुलिस टीम ने वीरवार शाम को सूचना के आधार पर पेप्सी पुल के पास से चार लोगों को पकड़ा। पूछताछ में चारों ने फायरिंग करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों ने अपनी पहचान हिसार जिले के बासं आजम शाहपुर निवासी मनीष, गुराना निवासी अशोक उर्फ काला, खानपुर निवासी सुमित व खेदड़ निवासी अमन के रूप में बताई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी अशोक व सुमित को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया व आरोपी मनीष व अमन को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों गहनता से पूछताछ करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें