फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मारपीट के चार आरोपी काबू, तीन डंडे, बाइक और एक्टिवा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चांदनी बाग थाना पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों इंसार बाजार निवासी आकाश उर्फ अक्कू, पठान मोहल्ला निवासी मयेक, खेल बाजार निवासी रजत और अमर भवन चौक निवासी हिमांशु को शुक्रवार शाम थाने के पास से ही गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि धीरज ने थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि अक्तूबर 2025 को आरोपी रास्ते में बैठकर शराब पी रहे थे। जब उसने उन्हें टोका तो आरोपियों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की थी। उस समय उनका समझौता हो गया था। लेकिन, आरोपी उनके साथ रंजिश रखने लगे। 25 फरवरी को उसका भाई आकाश अपनी कार में हरिद्वार बाईपास से सेक्टर 25 में किसी काम से जा रहा था। जब वह पानी लेने के लिए रास्ते में एक दुकान पर रूका तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें