पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली को ार्टी में ज्वाइन कराते केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी। स्रोत : स्व
समालखा। समालखा के पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली ने अपने समर्थकों सहित आरजेडी जॉइन कर ली है। उन्होंने दिल्ली तुगलक रोड स्थित मंत्री जयंत चौधरी के सरकारी आवास पर वीरवार को पार्टी का दामन थामा। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने उनका पार्टी में स्वागत किया। जयंत चौधरी गत सप्ताह ही उनके आवास पर आए थे। यहां उनके साथ चर्चा की थी।
रविंद्र मच्छरौली ने कहा कि 2014 में समालखा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार धर्म सिंह छौक्कर को 20,373 मतों से हराया था। वे 2019 के चुनाव में हार गए थे। उन्होंने 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। वे 21,132 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा के मनमोहन भड़ाना विजयी रहे थे और कांग्रेस के धर्म सिंह छौक्कर दूसरे नंबर पर थे। रविंद्र मच्छरौली ने कहा कि वे हलके की जनता के साथ हैं और सबको साथ लेकर काम किए हैं। वे आगे भी जनता को साथ लेकर चलेंगे।
पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली को ार्टी में ज्वाइन कराते केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी। स्रोत : स्व