फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एचएसजीपीसी के सदस्य मनोनीत होने पर पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह का एचएसजीपीसी के सदस्य मनोनीत होने पर बुधवार शाम को शगुन गार्डन में सम्मान समारोह किया। इसमें पूर्व सांसद संजय भाटिया की तारीफ के पुल बांध दिए। भूपेंद्र सिंह की बेटी पूर्व मेयर अवनीत कौर ने मंच कहा कि उनको मेयर बनाने में भी पूर्व सांसद संजय भाटिया का साथ था और आज उनके पिता को एचएसजीपीसी के सदस्य मनोनीत कराने में सहयोग रहा है। एचएसजीपीसी के समिति चयनित सदस्य मोहनजीत सिंह इसमें शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

शहर की सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने उनका सम्मान समारोह किया गया। पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि उन्होंने पूर्व मेयर अवनीत कौर काे सदस्य बनाना चाहते थे। उन्होंने अपने पिता पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह का नाम भेजने को कहा। अवनीत कौर ने कहा कि उनके पिता समिति के माध्यम समाज की सेवा करना चाहते थे। पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह ने समिति के सदस्य रहते कोई भी ऐसा काम नहीं करेंगे जिससे समाज या लोगों की भावना को किसी प्रकार की ठेस न पहुंचे।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा, भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, एचएसजीपीसी के सदस्य जगदीश सिंह झिंडा, मूनक से मनोनीत सदस्य सिमरनजीत कौर, वरिष्ठ कवलजीत सिंह अजराना, गुलाब सिंह ने उनको शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रमेश माटा, दर्शन लाल वधवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें