फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पाकिस्तान को सूचनाएं देने वाला संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर की भी दी थी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला पुलिस की सीआईए टीम ने भारतीय सेना की पाकिस्तान को जानकारी देने वाले संदिग्ध एजेंट को पानीपत के सेक्टर-29 से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे का है और पानीपत के मनमोहन नगर में अपनी बहन के पास रहता था। 10वीं कक्षा पास आरोपी ऑपरेशन सिंदूर समेत भारतीय सेना और अन्य विषयों की जानकारी पाकिस्तान के संदिग्ध आतंकी को साझा कर रहा था। पुलिस ने उससे एक मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 20 मई तक रिमांड पर लिया है। पुलिस के साथ देश की सुरक्षा एजेंसी भी सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस की सीआईए-वन की टीम ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी से सूचना मिली थी। इसमें सामने आया कि पानीपत में एक युवक काफी समय से सोशल मीडिया पर महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान भेज रहा है। पुलिस ने इनपुट के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस की टीम ने नोमान इलाही को सेक्टर-29 स्थित सज्जन चौक से गिरफ्तार किया। उसने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से शामली जिला के कैराना कस्बे का है और पानीपत के मनमोहन नगर में अपनी बहन जीनस के पास रहता है। वह सेक्टर-25 स्थित एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उससे मोबाइल और लैपटॉप बरामद कर उसकी जांच की। पुलिस को शुरुआती जांच में आरोपी ने बताया कि वह पाकिस्तान के इकबाल नाम के आतंकी के संपर्क में है। इकबाल का कैराना से संपर्क रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के समय भी काफी जानकारी अपने हैंडलर्स को भेज चुका था। वह सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी भेजता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-29 औद्योगिक थाना में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नोमान को बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

बॉक्स



कैराना और मनमोहन नगर में पहुंची टीम

सीआईए-1 के साथ थाना सेक्टर-29 की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने कैराना स्थित एक जन सेवा केंद्र पर पूछताछ की। पुलिस को शक है कि आरोपी के खाते से पैसे ट्रांसफर कराता था। पुलिस उसके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस उसकी बहन के मनमोहन नगर स्थित घर पर पहुंची। पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट ली।
विज्ञापन


बॉक्स



कई दिनों रहता था गायब

नोमाम इलाही अपनी बहन जीनस के पानीपत के मनमोहन नगर कॉलोनी में रहता था। जीनस के ससुर रसीद मूल रूप से पानीपत के बराना गांव के रहने वाले हैं। वे करीब 25 साल से मनमोहन नगर में रह रहे हैं। नोमान इलाही चार महीने पहले अपनी बहन के पास आया था। वह सेक्टर-25 की एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड था। कॉलोनी के लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि नोमान इलाही कॉलोनी में किसी ने ज्यादा बात नहीं करता था। वह कई-कई दिन घर से बाहर भी रहता था।




वर्जन

पानीपत पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के आधार पर नोमान इलाही को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से शामली का रहने वाला है। प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपी पाकिस्तान के कुछ लोगों के संपर्क में था। वह काफी समय से जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन




-गंगा राम पूनिया, कार्यकारी पुलिस अधीक्षक पानीपत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें