फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाकियू के पूर्व जिला उपप्रधान को घर से बाहर बुला मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल सुमित। सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सिवाह गांव में भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला उपप्रधान सुमित कादियान को घर के बाहर गोली मार दी। गोली गर्दन की हड्डी में फंस गई। उनको गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है।
हमलावर इसके बाद हवाई फायर करते हुए भाग गए। हमलावरों ने विदेशी नंबर से कॉल कर उन्हें घर से बाहर बुलाया था। भाकियू के उप प्रधान को गोली मारने की सूचना पर गांव में खलबली मच गई। घायल का निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ है। परिजनों ने जमीन विवाद में गोली चलाने का शक जताया था। लेकिन जांच में जमीन का मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

सेक्टर-29 थाना की पुलिस ने जितेंद्र को नामजद कर चार-पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिवाह गांव के अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रधान गुरदेव कादियान ने बताया कि उनके बेटे सुमित भाकियू के उपप्रधान रहे हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे उनके पास विदेशी नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया। कुछ देर बाद ही विराट नगर में रहने वाला जितेंद्र स्विफ्ट कार में अपने चार अन्य साथियों के साथ आया और सुमित को आवाज लगाई। जब सुमित घर से बाहर निकले तो कार सवार हमलावरों ने कार में बैठे-बैठे गोली चला दी।
एक गोली सुमित की गर्दन में फंस गई। गोली की आवाज सुनकर अन्य लोग भी बार आ गए। इसके बाद हमलावर भाग गए। वारदात की सूचना के बाद सेक्टर-29 थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी में हमलावरों की कार कैद हो गई। पुलिस ने घायल के पिता की शिकायत पर जितेंद्र और उनके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गर्दन की हड्डी में फंसी गोली : मंगलवार को करीब चार घंटे तक घायल का ऑपरेशन हुआ। चिकित्सकों ने गोली को निकालने का प्रयास किया। लेकिन गोली जबड़े से होती हुई गर्दन में पहुंच गई और गर्दन की हड्डी में फंस गई। फिलहाल गोली निकालने में जान को खतरा है। ऐसे में गोली नहीं निकाली जा सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें