फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आगरा के ध्यानार्थ... सरपंंच और कर्मचारी यूपी की पंचायतों से होंगे रूबरू

Thu, 18 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सरपंच और पंचायत विभाग के कर्मचारी उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों से रूबरू होंगे। वहां काम और इसके तरीके के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट प्रोग्राम तय किया है। इसके अंतर्गत जिले के 13 सरपंच और 83 खंड कर्मचारी (42 पुरुष व 41 महिला) उत्तर प्रदेश के आगरा का दौरा करेंगे। पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार वीरवार को स्काईलार्क से दल को झंडी देकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह ने बताया कि एक्सपोजर विजिट 18 से 22 सितंबर तक होगा। जिसका संचालन पॉजिटिव मंत्रा कंसल्टिंग पीवीटी लिमिटेड गुरुग्राम द्वारा किया जाएगा। प्रतिभागियों को आगरा की ग्राम पंचायतों द्वारा शुरू विभिन्न नवाचारी पहलुओं से रूबरू कराया जाएगा। ताकि वे इन अच्छी प्रथाओं को हरियाणा की पंचायतों में लागू कर सकें। सभी नामांकित प्रतिभागियों की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस विजिट के लिए अलग-अलग पुरुष और महिला बसों की व्यवस्था की है। इसके खंड बापौली के वरिष्ठ कर्मचारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। इसके अतिरिक्त संस्था के शैक्षिक समन्वयक लक्ष्य और गौरव कुमार भी पांच दिवसीय विजिट प्रोग्राम में प्रतिभागी रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें