फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी में दाखिलों के लिए बवाल, धरने की चेतावनी

Thu, 27 Mar 2014 12:01 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। केंद्रीय विद्यालय एनएफएल की ओर से नए सत्र में दाखिले न करने के फैसले के बाद अभिभावकों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन


अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया और स्कूल बंद करने की सूरत में दो अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाने की चेतावनी दी। वहीं स्कूल प्रबंधन अब किसी तरह का पक्ष रखने में पीछे हट गया है।

वार्ड-14 की पार्षद मंजू कादियान के प्रति रामचंद्र कादियान की अगुवाई में दर्जनों अभिभावक बुधवार को केंद्रीय विद्यालय एनएफएल में पहुंचे।

उन्होंने यहां पर स्कूल प्रिंसिपल से बात की और स्कूल बंद करने के फैसले को बच्चों के भविष्य के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि वे ऐसी स्थिति में किसी अच्छे स्कूल में दाखिला नहीं करवा सकते। प्रिंसिपल ने उनकी बातों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वे स्कूल से बाहर आ गए और प्रबंधन के खिलाफ के जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने चेताया कि वे स्कूल को किसी भी सूरत में बंद नहीं होने देंगे। एक अप्रैल को उनके बच्चों का दाखिला नहीं लिया गया तो वे दो अप्रैल को स्कूल के बाहर ही अनशन पर बैठ जाएंगे।

वे अपनी मांगों को लागू होने तक अनशन जारी रखेंगे। इस मौके पर धन सिंह, किताब सिंह, बलबीर, रणधीर सिंह, जयपाल, रमेश कुमार, संजय, प्रदीप, जयकिशन और कर्मबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये है मामला
एनएफएल में 1980 से केंद्रीय विद्यालय चल रहा है। इस स्कूल की एनएफएल वित्तीय मदद करता है। गत दिनों एनएफएल प्रबंधन ने स्कूल प्रबंधक को फंड देने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने भी नए सत्र से दाखिले करने से मना कर दिया था और विद्यार्थियों को गत दिनों नोटिस थमा दिए थे। जिसके बाद अभिभावकों ने भी विरोध शुरू कर दिया था।

वर्जन
स्कूल चलाने और बंद करने का फैसला प्रबंधन के हाथ में हैं। वे इसमें कुछ नहीं कर सकते। एनएफएल वित्तीय मदद देता है तो वे भी स्कूल चलाने का तैयार हैं।
प्रमोद फराटे, प्रिंसिपल, केंद्रीय विद्यालय एनएफएल, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें