फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, महिला झुलसी

Wed, 26 Mar 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर की दीनानाथ कॉलोनी में बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई और मकान की छत क्षतिग्रस्त होने के साथ घर में रखे बिजली के उपकरण फुंक गए। महिला को एक अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन


बुधवार को शहर के दीनानाथ कालोनी स्थित बृजपाल शर्मा के मकान पर बूंदाबांदी के बीच बिजली गिर गई। बताया जा रहा है कि बिजली छत पर लगी एक टीवी डिश पर गिरी और यहां से मकान में चली गई। आसमानी बिजली गिरने से मकान की छत, रसोई के बर्तन, घर की फिटिंग फुंक गई।

मकान में दरार भी आ गई। बृजपाल की पत्नी घर पर अकेली थी और खाना बना रही थी। आसमानी बिजली गिरने से महिला उसकी चपेट में आकर झुलस गई। बिजली गिरने और फिर उठने के बाद गड़गड़ाहट से लोगों को इसका पता चला और काफी संख्या में वहां पहुुंच गए।
विज्ञापन


वार्ड पार्षद जयकुमार बिंदल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और बिजली से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। बृजपाल ने बताया कि बिजली गिरने से उसको हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें