फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के लिए नपा खरीदेगी कूड़ेदान

Fri, 10 Jan 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। नगर पालिका की बैठक में सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 50 कूडे़दान खरीदने, नपा की जर्जर हो चुकी दुकानों की मरम्मत और स्लॉटर हाउस अप-ग्रेडेशन को लेकर प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन


इसके साथ ही नगर पालिका में पास होने के लिए आए नक्शों को पास करने के साथ ही रेलवे रोड से जाम की समस्या के समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया।

शुक्र्रवार को आयोजित बैठक चेयरपर्सन सुमित्रा शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक धर्म सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान वाइस चेयरमैन जयकुुंवार जांगड़ा, नपा सचिव श्यामसुंदर दुग्गल, जेई नवीन सहित पार्षद सुरेश झंडा, रमेश बैनीवाल, कुलभूषण अरोड़ा, कुसुम लता शर्मा, कृष्ण वशिष्ठ, दयावंती, राजेश ठाकुर और राजेंद्र गोयल उपस्थित थे।
विज्ञापन


बैठक में शहर में सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 50 कूडे़दान खरीदने, नपा की जर्जर हो चुकी दुकानों की मरम्मत कराने, स्लॉटर हाउस अप-ग्रेडेशन कराने के प्रस्ताव पास किए।

इस दौरान विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने पार्षदों को बताया कि शहर में प्रस्तावित स्वागत गेट को लेकर बिजली की हाई वोल्टेज तार परेशानी का सबब बन रही है। उसे करीब एक सप्ताह में अंडर ग्राउंड करा दिया जाएगा।

इसके साथ ही विधायक ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि विकास कार्यों के लिए दो किश्तों में करीब 15 करोड़ रुपये की दिलवाई जाएगी।

इसके लिए वे स्वयं मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह से कमी नहीं आने दी जाएगी। लेकिन भ्रष्टाचार को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल्द ही भ्रष्टाचार पर लगाम लगने के लिए हेल्पलाइन के दो नंबर जारी करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें