फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुबह कोहरा, दोपहर को धूप, शाम को ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। औद्योगिक नगरी में सोमवार को मौसम के तीन रंग देखने को मिले। सुबह के समय कोहरा बारिश की बूंदों की तरह बरसा। वहीं दोपहर के समय कुछ देर धूप निकली और शाम को फिर ठंड ने लोगों को सताया। मौसम विशेषज्ञों मंगलवार को भी कुछ देर धूप निकलने से अधिकतम तापमान कुछ बढ़ने की उम्मीद जताई है।
सोमवार सुबह कोहरा बारिश की बूंदों की तरह बरस रहा था। गलियों व सड़कों पर यह नजारा साफ देखा जा रहा था। हवा चलने से धुंध व कोहरा कम ही रहा। जिसके चलते दृश्यता सही होने पर लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। दोपहर करीब दो बजे धूप निकली। तीन दिन बाद सूर्य देव के दर्शन होने पर लोगों ने कुछ देर धूप सेंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को पांच बजे फिर से मौसम बदल गया। लोग शाम को समय ही अपने गंतव्य को पहुंच गए। सोमवार को अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति पांच किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। शाम को दृश्यता एक से डेढ़ किलोमीटर की रही। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मंगलवार को सुबह ही धूप निकलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी करीब चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें