समालखा। जाट सभा की ओर से चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल आट्टा में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूपीएससी की परीक्षा में चयनित होने वाले जिले के होनहार शिवानी पांचाल भोड़वाल माजरी गांव, हिमांशु कादियान आट्टा गांव व निशांत बंसल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और होनहारों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि हमें एक लक्ष्य को केंद्रित कर उसे प्राप्त करने में जुट जाना चाहिए। मेहनत कभी भी निष्फल नहीं जाती।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि यूपीएससी में चयनित बच्चे उनके लिए भी प्रेरणा बनेंगे जो अपने भविष्य को लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।विधायक समालखा मनमोहन भड़़ाना व विधायक देवेन्द्र कादियान गन्नौर ने कहा कि मेहनत व लगन से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वर्तमान में छोटे शहरों व गांवों से भी प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते सुधार हुआ है। इस मौके पर जगबीर राणा, धर्मबीर मलिक, सत्यवान संधू, जितेंद्र अहलावत, सुभाष मलिक, पवन मलिक, राजबीर जागलान, मास्टर प्रेम, रामकुमार सहरावत, नरेश कुमार,अनिल कुमार मौजूद रहे।