फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांच साल बाद भी अधूरा पड़ा मनाना फ्लाईओवर, काम बंद होने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
निर्माणाधीन मनाना रोड से गुजरते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। समालखा-मनाना फ्लाईओवर का निर्माण कार्य एक बार फिर बंद हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार भुगतान नहीं होने के कारण निर्माण एजेंसी काम छोड़कर चली गई है। करीब पांच साल पहले शुरू हुआ फ्लाईओवर का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। काम कब तक पूरा होगा, इसकी भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। इससे आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजेश, दलवीर, दिनेश, दिलबाग, चांद और काला ने बताया कि फ्लाईओवर के साथ बनाया गया अंडरपास भी अभी तक पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। अंडरपास का रास्ता कच्चा पड़ा है और इसमें जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं। कुछ समय पहले गड्ढों को भरने का प्रयास किया गया था, लेकिन अब रास्ते की हालत फिर खराब हो गई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। मोटरसाइकिल और स्कूटी फिसलने से हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कच्चे रास्ते से दिनभर धूल-मिट्टी उड़ती रहती है। धूल के कारण आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। इसके लिए कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। विधायक और उच्च अधिकारियों से भी समस्या के बारे में बात की जा चुकी है। ग्रामीणों ने विधायक से मांग की है कि जब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक कच्चे रास्ते पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए, जिससे धूल से राहत मिल सके। साथ ही फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराकर लोगों को राहत दी जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें