फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो गर्भवतियों समेत पांच स्वाइन फ्लू के मरीज मिले, जिले में आंकड़ा दहाई के नजदीक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में स्वाइन फ्लू तेजी से पांव पसार रहा है। सोमवार को दो गर्भवतियों समेत पांच और लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और प्रभावित इलाकों में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। महराना गांव में तीसरा केस मिला है। विभाग ने इसके बाद गांव में मास सर्वे चलाया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल की लैब में स्वाइन फ्लू के लक्षणों से पीड़ित 10 मरीजों के सैंपल जांच के लिए लगाए। इनमें से पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें महराना गांव से एक, शोंधापुर, नांगल खेड़ी, परढ़ाना और खटीक बस्ती से एक-एक मरीज शामिल हैं। महराना में अब तक कुल तीन मामले सामने आ चुके हैं। इनमें एक दंपती भी शामिल है। वहीं राहत की खबर यह रही कि अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित गर्भवती महिला को स्वस्थ होने के बाद सोमवार को छुट्टी दे दी गई।

व्यापक स्तर पर चलाया सर्वे
संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित इलाकों महराना, शोंधापुर, नांगल खेड़ी, परढ़ाना और खटीक बस्ती में व्यापक मास सर्वे अभियान चलाया है। सामान्य ओपीडी में आ रहे संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। विभाग ने आमजन से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की है। हालांकि, नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीज बिना मास्क और शारीरिक दूरी के कतारों में लगे दिखाई दिए, जो चिंताजनक है।
विज्ञापन


अस्पताल में दवाओं के पर्याप्त इंतजाम
डिप्टी सीएमओ डॉ. बिजेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि स्वाइन फ्लू के पांच नए मामले आए हैं। अस्पताल में स्वाइन फ्लू की दवा की करीब 800 खुराक और तीन हजार मास्क उपलब्ध हैं। सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को सरकारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि तेज बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें