फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फोन हैक कर खाते से निकाले पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठगों ने एसडी कॉलेज के एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर को व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक भेजकर उनके मोबाइल फोन को कथित रूप से हैक कर लिया और बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सेक्टर-11 निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर संपूर्णानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जून को उनके व्हाट्सएप पर एक संदेश आया, जिसमें अडानी गैस से संबंधित एक लिंक भेजा गया था। उन्होंने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकल गए। ठगी का पता चलते ही उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद शिकायत की प्रति साइबर क्राइम थाना, पानीपत को भी सौंपी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन


अनजान लिंक से रहें सतर्क
साइबर क्राइम थाना प्रभारी दीपक ने लोगों से अपील की कि व्हाट्सएप या अन्य माध्यमों से आने वाले किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक न करें। उन्होंने कहा कि साइबर ठग ऐसे लिंक के जरिए मोबाइल फोन तक पहुंच बना लेते हैं और बैंकिंग संबंधी जानकारी चुराकर ठगी करते हैं।उन्होंने सलाह दी कि यदि गलती से किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक हो जाए तो तुरंत मोबाइल की सिम निकाल दें, इंटरनेट बंद कर दें और बिना देर किए साइबर क्राइम थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें