फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पर निर्माणाधीन पुल पर लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली परलैल नहर किनारे सिवाह गांव के पास रिफाइनरी रोड पर लगा हुआ जाम। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
असंध नाका चौकी के पास नहर पर पुल का निर्माण पूरा होने के बाद रविवार की सुबह गोहाना रोड नहर पर दूसरे पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इसलिए पुल से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। प्रशासन ने गांव बिंझौल के पास और एनएफएल नाका के पास दिल्ली पैरलल नहर पर बेरिकेड्स लगा दिए। इससे रोहतक से पानीपत आने वाले और रोहतक जाने वाले वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

इस दौरान रोहतक की ओर से आने वाहन चालकों को डाहर और गांव महराणा से होते हुए रोहतक बाईपास पर चढ़ना पड़ा। वाहन चालकों को रिफाइनरी रोड का भी इस्तेमाल करना पड़ा। इसी कारण रिफाइनरी रोड, सिवाह गांव रोड और रोहतक बाईपास पर 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद नहीं रहे। वाहन चालकों को खुद वाहन छोड़कर जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
सात किलोमीटर का सफर तय करने में लग रहे दो घंटे
गांव डाहर से पानीपत शहर 7 किलोमीटर दूर है। रोहतक की ओर से आने वाले वाहन चालकों को पानीपत शहर में आने के लिए महराणा से होते हुए सौंधापुर और फिर जाटल रोड पर आना पड़ा। इस दौरान गांव महराणा, सौंधापुर रोड और जाटल रोड पर जाम की भयंकर स्थिति उत्पन्न हो गई। जो वाहन रिफाइनरी की ओर से दिल्ली जा रहे थे वो गांव सिवाह के पास चौराहे पर जाम में फंस गए। वाहन चालकों को सात किलोमीटर का सफर तय करने में दो घंटे का वक्त लगा।
विज्ञापन

असंध रोड पर भी जाम की स्थिति
चार दिन से असंध नाका चौकी के पास नहर पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। अब तक पुल शुरू नहीं होने से जींद से आने वाहन चालकों को सौंधापुर और जाटल से होते हुए शहर में आना पड़ रहा है। इससे जाम की स्थिति रहती है।
एक सप्ताह तक रहेगी परेशानी-
असंध रोड और गोहाना रोड पर नहरों पर पुल के निर्माण कार्य से तीन स्टेट हाईवे जाम की जकड़न में है। असंध रोड पर चार दिन से वाहनों का आवागमन बंद है। वहीं दूसरी ओर अब गोहाना रोड पर भी पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इन दोनों रोड पर एक सप्ताह तक वाहन चालकों को परेशानी रह सकती है।
विज्ञापन

गोहाना रोड बिंझौल नहर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए डाहर चौक से पानीपत की तरफ आने वाली आम जनता एवं वाहन चालक गोहाना-रोहतक बाईपास से सफर करें।
- शशांक कुमार सावन, पुलिस अधीक्षक, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें