पानीपत। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। समालखा में हुए पावटी गांव के पास शनिवार सुबह हुए हादसे में बुजुर्ग और परिवार की एक महिला की मौत हो गई। वहीं औद्योगिक थाना सेक्टर-29 में जीटी रोड पर वीरवार रात को हुई ईको कार और ट्रक की टक्कर में वृंदावन से पानीपत आ रहे युवक की मौत हुई। सनौली रोड पर अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। मोटरसाइकिल सवार शामली निवासी व्यक्ति की मौत हो गई और उनका बेटा घायल हो गए। इसराना में गोहाना रोड पर एक गाड़ी ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मुजफ्फरनगर के कम्हेड़ा निवासी मोहसीन की मौत हो गई। वहीं उनके भाई मोनिस घायल हो गए।
रोहतक जा रहे थे दोनों भाई, हादसे में एक की हुई मौत
इसराना। मुजफ्फरनगर के कम्हेड़ा गांव निवासी मोनिस ने बताया कि वह व उनके बड़े भाई मोहसिन (23) रोहतक में पेंटर का काम करते थे। शुक्रवार को वे मोटरसाइकिल से रोहतक जा रहे थे। इसराना में किसान भवन के सामने पीछे से आ रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके बड़े भाई मोहसिन मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पानीपत के सरकारी अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर छोटे भाई मोनिस की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ब्यूरो
ट्राली में पीछे से घुसी मोटरसाइकिल, पिता की मौत, बेटे घायल
पानीपत। दूसरा हादसा थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में सनौली-पानीपत रोड पर हुआ। शामली के तितरवाडा गांव निवासी हवा सिंह (66) अपने बेटे राहुल के साथ शुक्रवार दोपहर को पानीपत सब्जी मंडी रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सामने चल रही ट्राली में घुस गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान हवा सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
-
ईको और ट्रक की टक्कर में युवक की गई जान
पानीपत।
थाना औद्योगिक सैक्टर-29 क्षेत्र में खादी आश्रम के पास शुक्रवार को ईको कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में वृंदावन के रहने वाले टन्नी गोस्वामी (25) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने दो अन्य साथियों के साथियों के साथ कृष्ण जन्माष्टमी पर अंसल स्थित मंदिर की सजावट करने के लिए वृंदावन से पानीपत आ रहे थे। जैसे ही वह जीटी रोड पर खादी आश्रम के सामने पहुंचे तो उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टन्नी गोस्वामी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
महिला और बुजुर्ग को कार ने कुचला
समालखा। थाना समालखा क्षेत्र में पावटी गांव में शनिवार सुबह टहल रहे महिला राजबाला (53) और बुजुर्ग हरपाल (63) को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतक पावटी गांव के ही एक ही परिवार के थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों परिजनों को सौंप दिए।
पावटी के दीपक ने बताया कि शनिवार सुबह उनके चाचा हरपाल सिंह और पड़ोस में ही रहने वाली रिश्ते की दादी राजबाला हथवाला रोड पर घूमने के लिए आए थे। वह कुछ पीछे था और वे दोनों आगे-आगे चल रहे थे। उसी समय पटवार खाना के पास पहुंचे तो एक अनियंत्रित होकर ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में चाचा हरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजबाला गंभीर रूप से घायल हुई। उन्हें उपचार के लिए खानपुर पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिपक। दीपक की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।