फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टॉफी दिलाने का झांसा देकर नौ साल की बच्ची का अपहरण, लुधियाना से बरामद

Sun, 17 Aug 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव से टॉफी दिलाने का लालच देकर शुक्रवार को नौ साल की बच्ची का अपहरण हो गया। मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले बच्ची के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना केबाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी का पीछा किया। टीम ने महज 18 घंटे में शनिवार शाम को पुलिस ने लुधियाना रेलवे स्टेशन से आरोपी जोगिंद्र निवासी औरंगाबाद लखीमपुर खीरी यूपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को करीब 12 बजे मूल रूप से अयोध्या जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी की वह पुराना औद्योगिक क्षेत्र में एक गांव में किराये पर रहते हैं। जहां से उसकी नौ साल की बच्ची लापता है। पुलिस ने टीम के साथ सीआईए-1 टीम को बच्ची की तलाश की शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस की संयुक्त टीमों ने गांव व आसपास के विभिन्न मार्गों पर लगे 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में एक स्थान पर एक युवक बच्ची को ई रिक्शा में साथ ले जाते दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली की आरोपी लुधियाना रेलवे स्टेशन पर है। पुलिस ने दबिश देर लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आरोपी जोगिंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्ची को टॉफी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ लेकर गया था। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें