फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांच चश्मदीदों ने गवाह के ताैर पर दिए लिखित बयान, 200 ने किए सामूहिक हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे रोड स्थित दुकान पर कब्जा करने और भाजपा जिला उपाध्यक्ष, संयुक्त व्यापार मंडल के चेयरमैन अनिल मदान से बदसलूकी करने के मामले में शनिवार को बाजार प्रधानों की बनाई 15 सदस्यीय कमेटी की बैठक शनिवार को रेलवे राेड स्थित कृष्णा इलेक्ट्रिकल में हुई। इस दौरान बाजार प्रधानों ने बताया कि उनकी ओर से डीएसपी सतीश गौतम को भी पांच लोगों ने बतौर चश्मदीद गवाह लिखित बयान भी दर्ज करवा दिए गए हैं। इसके अलावा रेलवे रोड के सभी दुकानदारों, बाजार प्रधानों समेत 200 ने हस्ताक्षर कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बाजार प्रधान उस रात की सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाकर पुलिस को सौंप चुके हैं। पुलिस को दिए मांग पत्र और शिकायत में दुकानदारों और बाजार प्रधानों ने हैड कांस्टेबल अशोक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

काेर कमेटी की बैठक में संयुक्त व्यापार मंडल प्रधान दर्शन लाल वधवा, सुशील भराड़ा समेत अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंडल चेयरमैन अनिल मदान के साथ बदसलूकी करने वाले हैड कांस्टेबल काे पुलिस बचा रही है। उसके खिलाफ पहले दिन ही कार्रवाई होनी चाहिए थी। रेलवे राेड स्थित सेनेटरी की इस दुकान में नीटू सलूजा ने अपने साथियों के साथ कब्जा लेने के लिए दुकानदार केतन बंसल का सामान बाहर फेंक दिया था। जबकि दुकान की रजिस्ट्री केतन की मां संगीता ने किसी के अन्य के नाम करवा दी है। इस संबंध में काेर्ट केस भी चल रहा है। फिर भी दुकान में कब्जा लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगामी कार्रवाई को तैयार हैं। बाजार प्रधानों ने बताया कि वे पुलिस जिला प्रशासन की सही ढंग से न की गई कार्रवाई के खिलाफ आगामी रणनीति तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें