पानीपत। समालखा खंड के नारायणा गांव में जमीन विवाद के चलते एक युवक ने कीटनाशक निगल लिया। परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां युवक की हालात ज्यादा गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे करनाल रेफर कर दिया गया। युवक का नाम राकेश बताया जा रहा है। पीड़ित की पत्नी ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद में उनके पिता द्वारा पुलिस को शिकायत देने और भतीजों द्वारा धमकी देने से आहत होकर उसके पति राकेश ने कीटनाशक दवा का सेवन किया है। शिकायतकर्ता बबली ने बताया कि उनके खेत की जमीन और प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। उनके ससुर उनके हिस्से की पूरी जमीन और प्लाट उन्हें नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर कई दिन पहले उनके पति और ससुर के बीच कहासुनी भी हो गई थी। जिसकी शिकायत उनके ससुर ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद भतीजे ने भी आकर उनके पति को धमकी दी। इससे परेशान होकर उनके पति राकेश ने रात करीब 11 बजे कीटनाशक निगल ली। तबीयत बिगड़ी तो वे उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।