चिकित्सकों के साथ बैठक करते एसडीएम अमित कुमार। संवाद
समालखा। एसडीएम अमित कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ बैठक की और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने पर चर्चा की। बैठक में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, गंभीर बीमारियों की पहचान और समय पर उपचार के लिए योजना तैयार की गई।
एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके अंतर्गत 18 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाती है। योजना के तहत जन्मजात रोग, पोषण की कमी, विभिन्न बीमारियों और शारीरिक व मानसिक विकास में आने वाली समस्याओं की पहचान कर बच्चों को नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। बैठक में आगामी समय में पांच बच्चों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए प्रस्तावित किया गया। एसडीएम ने इन बच्चों को स्वास्थ्य किट भी वितरित की और अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में जिले में 65 बच्चों की सफल सर्जरी कराई जा चुकी है।
चिकित्सकों के साथ बैठक करते एसडीएम अमित कुमार। संवाद