फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांच दिन से लापता मिष्ठान भंडार संचालक का नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। बापौली के प्रतिष्ठित शिव मिष्ठान भंडार के संचालक शिवकुमार शर्मा 14 मई को लापता हो गए। उनका पांच दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन

इससे परिजनों को अब अनहोनी की आशंका सताने लगी है। परिजनों का कहना है कि वह अपने ड्राइवर के साथ यूपी के कैराना गए थे। यहां से ड्राइवर को वापस भेज दिया था। बापौली थाना पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। लापता व्यापारी शिवकुमार के भाई संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मई को उनके भाई कार लेकर ड्राइवर के साथ कैराना गए थे। जहां से ड्राइवर को कार लेकर वापस भेज दिया और खुद बाद में आने की बात कही लेकिन इसके बाद वह लापता हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें