फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बिचौलिए ने ली 90 हजार कमीशन, फिर पहले रात में ही दूल्हन 87 हजार लेकर भागी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दूल्हे से पहले बिचौलिए ने शादी के नाम पर पहले 90 हजार रुपये लिए। फिर शादी की पहली रात ही दुल्हन घर से 87 हजार रुपये और गहने लेकर फरार हो गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना स्थित गांधी कॉलोनी निवासी अशोक ने बताया कि उसकी देहरादून की टीएचडीसी कॉलोनी निवासी सूरजलाल से मुलाकात हुई थी। जिसने कोटद्वार के पौढ़ी गढ़वाल निवासी नेहा से शादी कराने की बात कही थी। बिचौलिए को शादी के नाम पर उसने 90 हजार रुपये दिए। तीन जून को राईवाला स्थित शिव मंदिर में शादी हुई और उसके बाद वह दुल्हन को घर ले आया। रीति-रिवाज के अनुसार पत्नी को सोने का मंगलसूत्र, सोने का टीका, सोने की कान की बाली, चांदी की पाजेब, चांदी की गले की चेन व चांदी की चुटकी दी थी। जिनकी कीमत करीब 87 हजार रुपये है। अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे आंख खुली तो पत्नी गायब मिली। जिसके बाद उसने अपने माता-पिता से पूछा और बाहर जाकर तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसने बिचौलिए को कॉल किया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ मिला। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी सूरजमल और नेहा दोनों का एक गिरोह है, जिनमें और सदस्य भी जुड़े हो सकते हैं। जो पहले झूठे सपने दिखाकर शादी के जाल में फंसाते हैं और उसके बाद धोखाधड़ी से लोगों से रुपये ऐंठ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें