फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्नातकोत्तर कक्षाओं की पहली मेधा सूची आज, अब छह तक जमा करा सकेंगे फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिलों की स्थिति स्पष्ट कर दी है। निदेशालय पहली मेधा सूची शुक्रवार को निकालेगी। इसके अंतर्गत युवाओं को छह अगस्त तक फीस जमा कराने का मौका मिलेगा। इससे पहले चार अगस्त तक फीस जमा कराने का शेड्यूल था। पहली मेधा सूची के बाद रिक्त सीटों पर आठ अगस्त को दूसरी मेधा सूची जारी की जाएगी। इसके बाद ओपन काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 10 समेत प्रदेश के 208 कॉलेजों में स्नातकोत्तर के 64 कोस के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 जुलाई तक चली है। वीरवार को पहली मेधा सूची जारी की जानी थी, लेकिन निदेशालय ने इसको दो अगस्त शुक्रवार को जारी करने का फैसला लिया है। हम बता दें कि प्रदेश के कॉलेजों में 31811 युवाओं ने प्रवेश को लेकर पंजीकरण कराया है। जिले के 10 पीजी महाविद्यालयों में 2240 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
यह रहेगा नया शेड्यूल
पीजी कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल नए सिरे से जारी किया है। दो अगस्त को पहले चरण में मेधा सूची जारी की जाएगी। युवाओं को इसके अंतर्गत दो से छह अगस्त तक फीस जमा कराने का मौका रहेगा। पहली मेधा सूची में बाकी सीटों के स्पष्ट होने के बाद आठ अगस्त को द्वितीय चरण में मेधा सूची जारी की जाएगी। इसी दिन शाम को दोबारा पंजीकरण के लिए पोर्टल ओपन किया जाएगा। नौ से 16 अगस्त तक सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ फीस जमा कराई जा सकेगा। 17 से 24 अगस्त तक प्रतिदिन सौ रुपये विलंब शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें