श्याम बाबा को पदयात्रा का पहला निमंत्रण देने के बाद निमंत्रण पत्र दिखाते संस्था के संरक्षण और अ
पानीपत। श्री खाटू धाम ट्रस्ट की ओर से 10वीं श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा 22 फरवरी को निकाली जाएगी। इसके लिए पहला निमंत्रण पत्र बाबा श्याम चुलकाना को दिया गया है। इस साल बाबा का बड़ा निशान सूरजगढ़ से आएगा और श्याम प्रेमियों के लिए 11 हजार सतरंगी निशान आ चुके हैं। यात्रा शहरी विधायक प्रमोद विद, मेयर कोमल सैनी, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना, भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता की उपस्थिति में शुरू होगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह आठ पड़ाव बनाए जाएंगे और सभी को छप्पन भोग का प्रसाद दिया जाएगा। ये जानकारी श्री खाटू धाम ट्रस्ट के संरक्षक प्रमोद मित्तल ने दी।
बाबा के सेवक हन्नी कालड़ा ने बताया कि यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं उद्योगपति रामनिवास गुप्ता शिरकत करेंगे। पदयात्रा 22 फरवरी को एग्रो मॉल के सामने पुल के नीचे से तड़के 04:15 पर शुरू होगी। इस दौरान पहला पड़ाव सेक्टर-29 पर होगा। यहां पर श्याम लाडले मित्र मंडल की ओर से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। दूसरा पड़ाव पैटुनिया ग्रीन गार्डन के पास होगा। यहां पर नवयुवक खाटू श्याम मित्र मंडल यात्रा का स्वागत करेगा। तीसरा पड़ाव सिवाह जीटी रोड पर लगाया जाएगा। यहां पर समाजसेवी रविंद्र कुमार यात्रा का स्वागत करेंगे। चौथा पड़ाव सरताज ढाबा, पांचवां पड़ाव टाइटवेल फोर्जिंग्स लिमिटेड समालखा, छठा पड़ाव चुलकाना पुल पार समालखा, सातवां पड़ाव होर्स पावर न्यूट्रिशियन चुलकाना पुल पार समालखा और आठवां पड़ाव सैनी धर्मशाला चुलकाना में होगा। यात्रा के समापन पर सभी को छप्पन भोग का प्रसाद दिया जाएगा। यात्रा में भाजपा नेता संजय अग्रवाल, समाजसेवी एवं उद्योगपति श्रीपूर्ण शर्मा और सुशील मित्तल, नीरज गोयल, अभिषेक तायल, सन्नी सिंगला मौजूद रहेंगे। इस मौके पर इशु गोयल, उमेश सिंगला व दीपक चावला उपस्थित रहे। संवाद