फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कॉलोनाइजर ने जहर खाकर दी जान पत्नी बोली-साझेदार दे रहे थे धमकी

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। विकास नगर के कॉलोनाइजर सुरेंद्र कटारिया (45) ने सोमवार सुबह अपने घर पर स्थित कार्यालय में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उनकी पत्नी सोनिया ने पति के चार साझेदारों पर तीन करोड़ रुपये लेकर जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराने और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-29 की पुलिस ने सोनिया की शिकायत पर साझेदार सितेंद्र, सुनील, मोनू, प्रदीप व जमीन के मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सोनिया नगर निगम के वार्ड-16 से दो बार पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
विकास नगर की सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका विवाह 22 साल पहले सुरेंद्र कटारिया से हुआ था। उनके दो लड़की और एक लड़का है।
सुरेंद्र काफी समय से प्रॉपर्टी का काम कर रहे थे। वह तीन चार साल पहले सिवाह गांव के सितेंद्र वकील, सोनीपत के सनपेड़ा गांव के सुनील, मोनी व प्रदीप के साथ मिलकर जमीन खरीदकर कॉलोनी काट रहे थे। कुछ दिन पहले उनके पास सुनील का फोन आया तो वह परेशान हो गए। जब उसने परेशानी का कारण पूछा तो सुरेंद्र ने बताया था कि उसने सिवाह गांव में करीब ढाई एकड़ जमीन खरीदी थी। उसने प्लॉटों की बिक्री के करीब तीन करोड़ रुपये नकद व खाते में दिए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा करीब ढाई करोड़ रुपये और दिए थे। सितेंद्र ने अन्य साथियों के साथ मिलकर जमीन के मालिक से जमीन की रजिस्ट्री भी अपने नाम करा ली। वह सितेंद्र के कार्यालय में प्लाटों की रजिस्ट्री के लिए जाते हैं तो आरोपी पिस्तौल मेज पर रखकर जान से मारने की धमकी देता है।
पत्नी का आरोप है कि साझेदारों की धोखाधड़ी व लगातार मिल रही धमकी के कारण वह तनाव में थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने घर पर ही बने अपने कार्यालय में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थाना सेक्टर-29 पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी सितेंद्र, सुनील, प्रदीप, मोनू व जमीन के मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी करने के आरोप प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो

जिला नागरिक अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें