फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब तक भी नहीं आ रही आवेदन स्वीकृत महिलाओं के खातों में पहली किस्त

Mon, 08 Dec 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत।लाडो लक्ष्मी योजना के तहत सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं के आवेदन स्वीकृत भी हो चुके हैं। जिसमें महिलाओं के खातों में पहली किस्त भी पहुंचने लगी है लेकिन अब तक भी अन्य महिलाएं पहली किस्त जारी न होने से परेशान हैं। योजना का लाभ पाने के लिए महिलाएं विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं तो कभी बैंक में जाकर योजना के पैसे आने की जानकारी ले रही हैं।
विज्ञापन




वार्ड-13 की रीना देवी ने बताया कि उनका आवेदन एक महीने पहले ही स्वीकृत हो गया था। विभाग की ओर से मैसेज भी आ गया था कि पहली किस्त जल्द खाते में डाल दी जाएगी लेकिन अभी तक पैसे नहीं आए। दो बार विभाग के ऑफिस भी गई और बैंक में भी पूछकर आई लेकिन कोई पक्का जवाब नहीं मिल रहा। हर जगह यही बोल देते हैं कि अगले हफ्ते पैसे आ जाएंगे।



उग्राखेड़ी की सुनीता ने बताया कि का आवेदन भी स्वीकृत हो चुका है लेकिन किस्त नहीं आई। बैंक जाकर भी पूछती हैं बैंक वाले कहते हैं कि विभाग से राशि नहीं भेजी गई है। विभाग में गई तो बोले प्रक्रिया चल रही है। योजना का लाभ लेने के लिए इतनी भाग दौड़ करनी पड़ रही है।
विज्ञापन




जिन महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं उनकी कागजी जानकारी मिलान की जा रही है। डेटा वेरिफिकेशन पूरा होते ही पहली किस्त जारी कर दी जाती है और आवेदन मंजूर महिलाओं के खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इस प्रक्रिया में कुछ समय लग रहा है लेकिन सभी लाभार्थियों को राशि जरूर मिलेगी। विभाग की टीम लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन




-डॉ. सोमपाल, जिला प्रबंधक, क्रीड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें