फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौसम की पहली धुंध, कई जगह हर 10 मिनट में लगे कट, ब्रेकर भी हादसों को दे रहे न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बूंदाबांदी के बाद मौसम एकाएक बदल गया। बुधवार को सुबह के समय घनी धुंध गिरी। इसके चलते सड़कों पर दृश्यता महज 50 मीटर रही। घनी धुंध का प्रभाव शहर की बाहरी कॉलोनियों और ग्रामीण अंचल में रहा। यहां सुबह हर 10 मिनट में बिजली के कट लगे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही बिजली निगम की अनदेखी सामने आई। इसके अलावा प्रशासन और विभागों की सड़कों व ब्रेकरों पर सफेद पट्टी न लगाने से धुंध में हादसे होने का डर बढ़ गया है। शहर में कई ऊंचे ब्रेकर बिना सफेद पट्टी के बना दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात मौसम में परिवर्तन आ गया। नतीजतन बुधवार सुबह ही आसमान धुंध की चादर में लिपटा मिला। सुबह वाहन चालकों को खासकर लंबी दूरी से आने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह धुंध के गुबार मिलने से उन्हें खासी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह नौ बजे धुंध छंटने लगी। करीब एक घंटे बाद आसमान साफ हुआ।
धुंध छाने के साथ बिजली कटौती होने लगी है। बाहरी कॉलोनियों व ग्रामीण आंचल में बिजली कटों ने लोगों को रुला दिया। हर 10 मिनट में बिजली की कटौती हुई। ऐसे में सुबह के समय कार्यालय जाने वाले लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। जानकारों का कहना है कि बिजली निगम को धुंध से पहले लाइनों की सफाई करनी पड़ती है। इससे धूल-मिट्टी साफ हो जाती है। दूसरा पेड़ों की छंटाई न होने के कारण अर्थिंग बनने से बिजली कटौती हुई। हालांकि बिजली निगम पहले कई बार मरम्मत कर चुका है।
विज्ञापन

धुंध शुरू हो गई है, लेकिन सड़कों व ब्रेकरों पर अब तक सफेद पट्टी नहीं लगाई गई है। ऐसे में हादसों का खतरा बढ़ गया है। जानकारों की मानें तो धुंध में सफेद पट्टी पर सड़क नजर आती है। लोग इसके सहारे अपने वाहन चलाते हैं। दूसरा सफेद पट्टी होने पर ब्रेकर दूर से दिखाई देते हैं। इससे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती।
बिजली की लाइनों की समय-समय पर मरम्मत की जाती है। इसे लेकर परमिट भी लिया जाता है। बुधवार को धुंध के चलते लगने वाले कटों की जानकारी नहीं है। बाहरी क्षेत्र में लाइनों का मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

- आदित्य कुंडू, एक्सईएन, सब अर्बन पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें