फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मायके गई पत्नी को लेने गए पति के साथ साले व सास ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत की चांदनीबाग कॉलोनी के रहने वाले युवक ने हिसार में अपने ससुराल में जाकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। दरअसल युवक की पत्नी दो माह पहले अपने बच्चों के साथ अपने मायके चली गई थी। जिनको लेने के लिए रविवार को युवक हिसार गया था, जहां पर पत्नी, दो साले और सास ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। जिससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हिसार के आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सनौली रोड चांदनीबाग कॉलोनी निवासी बंतो बाई पत्नी ओमप्रकाश ने बताया कि उसके बेटे कालारमन की 2010 में हिसार के पातन गांव निवासी रेखा के साथ हुई थी। बेटे कालारमन की दो बेटी हैं। पुत्रवधु पिछले दो माह से अपने मायके में पिता के घर पातन में रह रही है। 26 नवंबर को उसका बेटा कालारमन अपनी पत्नी व बच्चों को लाने के लिए पातन गया था। उसने अपने ससुर से पत्नी व बच्चों को घर भेजने की अपील की, इस पर मायके वालों ने कहा कि यहां क्या लेने आया है। मायके वालों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की। इस संबंध में बेटे ने उसे फोन पर बताया। बेटे ने कहा कि साले सुनील, अनिल, सास ईश्वर व पत्नी रेखा ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। जिससे आहत होकर बेटे ने रविवार रात ही ससुराल में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना पाकर वह सोमवार को हिसार पहुंचे और वह बेटे को सीएमसी अस्पताल, हिसार से रेफर लेकर पानीपत नागरिक अस्पताल ला रहा थे, रास्ते में उसके बेटे ने दम तोड़ दिया।
मृतक की मां की शिकायत पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मंगलवार को पानीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएसआई रामनिवास सिंह, आजाद नगर थाना, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें