फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फायरिंग के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Tue, 20 Jan 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/समालखा। समालखा गुड मंडी में मिठाई की दुकान एक करोड़ रुपये की रंगदारी की पर्ची डालकर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सोमवार को रिमांड के छह दिन पूरे होने के बाद तीनों को अदालत में पेश किया गया था।
विज्ञापन

छह दिन की पूछताछ में उनके कब्जे से तीन कारतूस बरामद किए गए। अभी तक पुलिस मुख्य आरोपी शीलू डाहर का कोई ठोस सुराग नहीं लगा। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं।
समालखा में छह जनवरी को गुड मंडी स्थित राजेंद्र गाजर पाक की दुकान पर तीन हमलावरों ने फायरिंग की थी। सीआईए-3 की टीम ने मंगलवार को वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों निखिल, प्रिंस और वंश को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी निखिल ने बताया था कि वह सुनील उर्फ शीलू का दोस्त है और उन्होंने अपना दबदबा बनाने के लिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगकर फायरिंग कराई थी। वारदात में 50-50 हजार रुपये देने का लालच देकर वंश और प्रिंस को भी वारदात में शामिल कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई। साथ ही घटना स्थल पर ले जाकर शिनाख्त परेड भी कराई गई। साथ ही मुख्य आरोपी शीलू की तलाश के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी गई। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों के कब्जे से तीन कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया सोमवार को रिमांड का समय पूरा होने पर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी शीलू की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें