फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कोहरा छटा, अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा, शुक्रवार को बारिश के आसार

Tue, 20 Jan 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
आसमान में ​खिली धूप। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिले में पिछले दो दिन से दिन में खिली धूप से कोहरे का असर कुछ कम हुआ है। सोमवार को सुबह ही धूप निकलने से अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया। लोगों ने घरों की छतों व पार्कों में बैठकर धूप का आनंद लिया। मौसम विशेषज्ञ ने चार दिन मौसम सामान्य रहने की और शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मैदानी क्षेत्रों में पिछले दो दिन से खिली धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। सोमवार को सुबह हल्का कोहरा रहा। सुबह करीब नौ बजे ही धूप निकलने से आसमान साफ रहा। पूरा दिन खिली धूप निकलने से लोगों ने घरों की छतों व पार्कों में बैठकर धूप का आनंद लिया। धूप निकलने से अधिकतम तापमान इस महीने 20 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। जिला नागरिक अस्पताल के पार्क में धूप सेंकते सतीश ने बताया कि उसकी पत्नी ने रविवार को अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इसलिए वह कल से अस्पताल में है। रविवार और सोमवार को खिली धूप निकलने से वह कुछ समय धूप सेंकने के लिए अस्पताल के पार्क में बैठता है। खिली धूप निकलने से ठंड से राहत मिली है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि आने वाले चार दिन मौसम सामान्य रह सकता है। शुक्रवार को बारिश की संभावना है इससे तापमान में कमी आ सकती है जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
सोमवार 21/8
मंगलवार 22/8
बुधवार 21/7
वीरवार 22/7
शुक्रवार 17/7
शनिवार 17/6
रविवार 16/6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें