फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट गोदाम में लगी आग, लाखों का माल राख

विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड के पास वेस्ट गोदाम में लगी आग को बुझाते हुए फायर कर्मी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। गोशाला के पास सोमवार रात को वेस्ट गोदाम में आग लग गई। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। आग की चपेट में आने से लाखों का माल जल गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर आठ मरला चौकी पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने आसपास की दुकानों को खाली कराया और राहत कार्य किया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महावीर धर्म कांटा के पास गोहाना रोड निवासी मनमोहन सिंह को वेस्ट गोदाम है। मनमोहन सिंह सोमवार शाम को गोदाम बंद कर घर चला गया था। इसी स्थान पर रात को आंधी में लोहे का बड़ा बोर्ड गिर गया। इसकी सूचना पर आठ मरला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस लोहे के बोर्ड की पाइप कटवा रही थी। इसी वक्त पुलिस रात को पुलिस को सूचना मिली कि मनमोहन के वेस्ट गोदाम में आग लग गई।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के दुकानदारों को इसकी सूचना दी। आसपास के दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों से माल निकाला। पुलिस ने पड़ोसियों के घरों से गैस सिलिंडर बाहर निकाले और लोगों को घटनास्थल से दूर किया। दमकल विभाग ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कारोबारी का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

पानीपत। वही वेस्ट गोदाम के पीछे कारवेट व मेट के गोदाम को खाली करते हुए ताकी अगर आग पीछे पहुंचे तो , ?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें