फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टेलीफोन पोल पर केबल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। गुलाटी रोड पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे नाले में खड़े टेलीफोन के पोल पर बिजली और इंटरनेट की केबल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना बिजली निगम, पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही बिजली और इंटरनेट की केबल जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

आग के कारण गुलाटी रोड पर कुछ समय के लिए लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही। बाद में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में दो दुकानों की बिजली गुल हो गई, जबकि कई घंटे तक इंटरनेट सेवा बाधित रहने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों दुकानों की बिजली आपूर्ति बहाल की।
स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया कि सुबह टेलीफोन के पोल पर कुछ बंदर उछल-कूद कर रहे थे। इसी दौरान बिजली की केबल में चिंगारी निकलने के बाद आग ने तेज लपटों का रूप ले लिया और कुछ ही देर में बिजली व इंटरनेट की केबल जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन





केबल के जाल से हादसे का खतरा :
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में बिजली और टेलीफोन के पोल पर केबल का जाल बिछा हुआ है। कई स्थानों पर केबल टूट कर जमीन पर गिरने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन



लोगों ने संबंधित विभाग से पोल पर बेतरतीब तरीके से लगी केबल को व्यवस्थित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें