फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के घर में सिलेंडर लीक, महिला झूलसी

Thu, 28 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी अस्पताल के डॉक्टर के सेक्टर-11 स्थित मकान में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगने पर खाना बना रही डॉक्टर की बुजुर्ग मां झुलस गई और मकान में रखा लाखों का माल आग में खाक  हो गया। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह की है। सेक्टर-11 निवासी शांति देवी अपने परिवार के साथ मकान में 899 में रहती है। बुजुर्ग महिला शांति देवी बुधवार सुबह अपने बच्चों के लिए रसोई में खाना बना रही थी। अचानक सिलेंडर से तेज आवाज हुई और आग लग गई। आग की चपेट में आने से शांति देवी झुलस गई। टीवी, फ्रिज, कूलर व कुर्सियों समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। परिवारजनों ने काफी मशक्कत के बाद शांति देवी को रसोई से बाहर निकाला।

घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। परिजनों ने बुजुर्ग महिला शांति देवी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। शांति देवी का 30 प्रतिशत शरीर आग में झुलस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें