फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: काबड़ी रोड पर स्थित दो फैक्टि्रयों में लगी आग

विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग।
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी रोड स्थित दो फैक्टि्रयों में आग लग गई। जिसे दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर काबू पाया लिया है। हालांकि आगजनी में दोनों फैक्टरी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। पहली घटना काबड़ी रोड पर धागा बनाने वाली फैक्टरी ओम फरनिशिंग में आग लगी। बताया जा रहा है कि ये आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन

इसमें बिजली के मीटर से चिंगारी निकली और धागे पर गिरी। जिससे आग लग गई। कुछ ही देर में पूरी फैक्टरी आग की चपेट में आ गई। जिस समय आग लगी उस समय फैक्टरी में मजदूर भी काम रहे थे। आग की सूचना मिलते ही मजदूर फैक्टरी से बाहर निकल गए। इस घटना में फैक्टरी में रखा धागे का कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया।
गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी कर्मी की जान की हानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू पर पाया।
विज्ञापन

दूसरी घटना भी काबड़ी रोड स्थित धर्मकांटे के पास महादेव फैक्टरी की है। यहां भी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आग लग गई। बताया जा रहा है कि यहां भी आग इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की अन्य गाडि़यां मौके पर पहुंची।
यहां दमकल केंद्र लाल बत्ती से लेकर हाली पार्क की गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आगजनी से फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। वहीं, आग लगने की वजह से किसी को जान संबंधित हानि नहीं हुई है।

फैक्टरी में लगी आग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें