-सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। असंध रोड स्थित एक होटल के कमरे में सोमवार शाम को आग लग गई। कमरे से आग की लपटें उठती देखकर होटल में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
असंध रोड पर गोल्डन की नाम से होटल है। सोमवार शाम को पांच बजे सूचना मिली कि होटल के प्रथम तल पर एक कमरे में आग लग गई है। कमरे से आग की लपटें और धुआं उठते देखकर वहां पर काम कर रहे कर्मचारियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही टीम फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची और तुरंत ही आग पर काबू पा लिया।आग की चपेट में आने से कमरे में लगा एसी, बैड और गद्दे जल गए। जिला अग्निशमन अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है।