फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में तूड़े के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
समालखा। आग बुझाते हुए फायर कर्मी । - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना रोड स्थित गोशाला के तूड़े के गोदाम में शनिवार को अचानक आग लग गई। सुबह दूध लेने पहुंचे एक व्यक्ति ने यहां से धुंआ निकलने की सूचना गोशाला के ड्राइवर और प्रबंधन को दी। इसके बाद फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में कई क्विंटल तूड़ा जलकर राखा हो गया।
विज्ञापन

गोशाला के ड्राइवर बृजकिशोर ने बताया कि सुबह लोग गोशाला में गाय का दूध लेने के पहुंचते हैं। करीब पांच बजे उनमें से किसी ने तूड़े के लिए बनाए गोदाम से धुंआ उठता देखकर उसे बताया। जिसके बाद उसने प्रधान को इस बारे में अवगत कराया। इसके बाद फायर ब्रिगेड तथा पुलिस चौकी इंचार्ज हरनारायण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम में करीब 1200 क्विंटल तूड़ा था। जिसमें से ज्यादातर जल गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। वहीं गायों को भी दूसरी तरफ ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें