माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जाटल रोड पर एचआर कॉटैक्स हैंडलूम फैक्टरी में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। आग की सूचना पर तुरंत दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक का कहना है कि वह अभी बाहर हैं नुकसान का आकलन पानीपत पहुंचने पर होगा।
जाटल रोड पर गुरप्रीत सिंह की फैक्टरी है। उनका कहना है कि फैक्टरी में दोपहर को आग लग गई थी। फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर एकदम काबू पा लिया। गुरप्रीत का कहना है कि आग से मशीन, कच्चा माल, तैयार माल और बिजली फिटिंग को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल वह बाहर हैं और फैक्टरी पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया जाएगा। साथ ही आग लगने के कारणों की जांच होगी। जिला अग्नि शमन अधिकारी गुरमैल सिंह ने बताया कि आग की सूचना पर टीम मौके पर गई थी। तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया। जिससे फैक्टरी को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया।